Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार गए परिवार के 6 लोगों की दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें -

चंडीगढ। हरियाणा के जींद में ट्रक और पिकअप की टक्‍कर हो गई। इसमे पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे।
जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप की टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि आवाज आसपास के गांव में भी सुनाई दी। सभी हिसार जिले के गांव नारनौंद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घायलों ने बताया कि हिसार जिले के गांव नारनौद निवासी प्यारे लाल की पिछले दिनों मौत हो गई थी। सोमवार को परिवार के लोग पिकअप गाड़ी लेकर अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार गए थे| मंगलवार सुबह जब हरिद्वार से वापस नारायण लौट रहे थे तो गांव कंडेला के निकट जींद से कैथल की तरफ जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई| हादसे में पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| हादसा होने का पता चलते हैं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया| जहां पर डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया जबकि 17 घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतकों में चंनो उम्र 45 पत्नी सुरेश,शीशपाल पुत्र प्यारेलाल उम्र 39,अंकुश उम्र 15 साल पुत्र वीरभान धन्ना उम्र 70 साल नारनौल,सुरजी देवी उम्र 65 साल पत्नी प्यारेलाल की शिनाख्त हो गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts