Connect with us

Kasturi News

प्रदेश में 2 जून तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Uncategorized

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी, 2 जून तक कोई राहत नहीं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार जारी बारिश की वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर टेंशन बढ़ाने वाली खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन यानी 02 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 2 जून तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 31 मई से 2 जून तक गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कुमाऊं मंडल के जनपदों में भी मौसम खराब रहेगा। यहां हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को गढ़वाल मंडल के जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 2 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। चारधाम यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

बीते दिन देहरादून और मसूरी में झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मानसून की आहट के बीच उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने टोंस और यमुना नदी में लोगों के प्रवेश, मवेशी या वाहन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts