Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

35 स्क्वायर फुट के ऑफिस में मिली 9 करोड़ की नगदी, GST अधिकारियों की छापेमारी में बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें -

मुंबई: मुंबई (Mumbai News) के मशहूर कालबादेवी मार्केट में शनिवार को जीएसटी (GST) की एक टीम ने एक आंगड़िया के दफ्तर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सिर्फ 35 स्कायर फुट के दफ्तर में पहले तो अधिकारियों को कुछ भी संदेहजनक नहीं लगा. एक समय जीएसटी के अधिकारी को लगा कि उसकी छापेमारी से कोई फायदा नहीं है. लेकिन, थोड़ी देर बाद जब एक अधिकारी ने दफ्तर की फर्श पर चलना शुरू किया तो घोटाले की परत नजर आने लगी.

एक अधिकारी जब फर्श पर चलने लगा तो उसे संदेह हुआ कि फर्श की टाइल्स कुछ ऊपर नीचे है. अधिकारी ने जब ठीक प्रकार से टाइल्स की जांच की तो दो टाइल्स थोड़ा ऊपर नीचे थे और दोनों ही टाइलस हिल रहे थे. इसके बाद अधिकारियों ने पेंचकस और दूसरे औजारों से टाइल्स को हटाना शुरू कर दिया. थोड़ी सी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने टाइल्स को हटा दिया और देखा कि फर्श के नीचे कई बोरियां रखी हुई हैं.

जीएसटी अधिकारियों ने जब उन बोरियों को बाहर निकाला तो वहां पर मौजूद सभी अधिकारियों के के आंखें फटी की फटी रह गईं. बोरियों से अधिकारियों को करोड़ों रुपये बरामद हुआ. पैसा इतना था कि अधिकारियों को गिनने में 6 घंटे लग गए. फर्श के अंदर रखी बोरियों में लगभग 9 करोड़ से ज्यादा की नगद राशि को जमा करके रखा गया था. इतना ही नहीं जीएसटी अधिकारियों ने जब दफ्तर की दूसरी जमीन की जांच की तो उसमें भी कुछ बोरियां रखी हुईं थी जिसके अंदर से 20 किलो चांदी निकली.

कालबादेवी स्थित चामुंडा बुलियन के दफ्तर से छापेमारी में इतनी बड़ी मात्रा में नगद मिलने के बाद अब इस मामले में इनकम टैक्स की टीम भी जांच कर रही है. अधिकारी यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर यह पैसे चामुंडा बुलियन के पास कहां से हैं. फिलहाल इस मामले पर चामुंडा पुलिस का कहना है कि इन पैसों और चांदी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts