Connect with us

Uncategorized

27 महीने बाद आज़ाद हुए आज़म खान, रिसीव करने पहुंचे शिवपाल यादव-देखें वीडियो

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान आज सुबह जेल से रिहा हो गए। आजम 27 महीने बाद आजाद हुए। उन्हें 88 मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी थी। बाहर निकले तो बड़े गुमसुम दिखे। उन्हें रिसीव करने के लिए शिवपाल यादव के साथ सपा के विधायक आशु मलिक और दोनों बेटे सीतापुर जेल पहुंचे हुए थे। अखिलेश यादव या सपा का कोई बड़ा नेता नहीं दिखा।

जेल से बाहर निकले तो शिवपाल यादव से गर्मजोशी से मिले। कुछ बातें हुईं। फोटो खींचे गए और आजम खान बेटे की कार में आगे वाली सीट पर जाकर बैठ गए। आजम के समर्थकों और मीडिया का भारी जमावड़ा था। वह मीडिया से कुछ बोले तो नहीं पर हाथ हिलाकर अभिवादन जरूर किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts