Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

वैष्णो देवी से आ रहे यात्रियों की बस में आग लगने से 2 की मौत, 22 घायल

खबर शेयर करें -

जम्‍मू। जम्‍मू में शुक्रवार को कटरा के नोमाई इलाके से जम्मू आ रही एक बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 से अध‍िक लोग झुलस गए। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस महानिदेशक जम्मू ने बताया क‍ि हादसा कटरा से लगभग 1.5 किमी दूर खरमल के पास हुआ है।
जानकारी के मुताब‍िक, कटरा से आ रहे माता वैष्‍णो देवी के तीर्थयात्रियों की बस में शुक्रवार को आग लग गई। बस कटरा से जम्मू जा रही थी। घटना कटरा से करीब 3 किलोमीटर दूर नोमाई के पास हुई। इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई और 22 लोग झुलस गए। हादसे की सूचना पर पुल‍िस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इस दौरान फायर टीम ने बस की आग को काबू में करने की कोश‍िश।

पुलिस अधिकारियों ने बताया क‍ि कटरा से लगभग 1.5 किमी दूर खरमल के पास हादसा हुआ है। बस कटरा से जम्मू जा रही थी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बस के इंजन क्षेत्र से आग लग गई जिसने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts