Connect with us

Uncategorized

अलकनंदा में समाई कार महिला कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत, एक लापता

खबर शेयर करें -

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर हुनमान चट्टी के पास एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर अलकनन्दा नदी में समा गई। कार सवार दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। कार में बदरीनाथ में तैनात एक पुलिस कर्मी और उनके परिजन सवार थे। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। एक अन्‍य सवार की खोजबीन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी है।

जानकारी के मुताबिक एक सफेद रंग की फाक्सवैगन कार पोलो हनुमान चट्टी से बदरीनाथ की तरफ लगभग तीन किलोमीटर पहले अलकनंदा नदी में गिर गई, जिसकी सूचना वहां पर कार्यरत मजदूरों द्वारा दी गई। उक्त कार में थाना बदरीनाथ पर कार्यरत महिला कांस्टेबल प्रेमलता व उसके घरवाले सवार थे। अभी तक उक्त कार का पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts