Connect with us

Uncategorized

अयोध्या में लावारिस हालत में 18 बम मिलने से फैली सनसनी

आज़ाद क़लम अयोध्या में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को कुल 18 हैंड ग्रेनेड लावारिस हालत में मिले थे जिन्हें नष्ट कर दिया गया है।

अयोध्या में लावारिस हालत में 18 बम मिलने से फैली सनसनी

बताया जा रहा है कि ये हैंड ग्रेनेड निर्मलीकुंड में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले थे। ये इलाका सेना की फायरिंग रेंज से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। वहां रहने वाले कुछ लोगों को झाड़ियों में ये बम मिले जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस से सूचना पाकर मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लावारिस हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि इन में ना तो फ्यूज थे ना ही पिन लगी हुई थी।

कहा जा रहा है ये वो हैंड ग्रेनेड हैं जो सैन्य अभ्यास के दौरान दगे नहीं और वहीं पड़े रह गए। हालांकि इस दावे से एक और सवाल खड़ा होता है और वो ये कि फायरिंग रेंज से ये हैंड ग्रेनेड ढाई किलोमीटर दूर झाड़ियों तक कैसे पहुंचे? निर्मलीकुंड एक रिहायशी इलाका है और वहां ग्रेनेड पहुंचने की कोई संभावना ही नहीं है। निर्मलीकुंड हाई अलर्ट वाला इलाका है। ऐसे में वहां इतनी बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर से प्रशासन के हाथ-पैर फूले हुए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts