Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर उत्तराखंड : 18 भाजपा नेताओं को मिले सरकारी दायित्व, हुकम सिंह कुंवर बने राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

 

18 भाजपा नेताओं को मिले सरकारी दायित्व, हुकम सिंह कुंवर बने राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संगठन से जुड़े भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगमों, परिषदों और समितियों में दायित्व देने का सिलसिला जारी रखते हुए 18 नए नामों की घोषणा की है। शासन की ओर से दायित्व आवंटन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

जारी सूची के अनुसार चंपावत के हुकम सिंह कुंवर को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि देहरादून के आचार्य संतोष खंडूड़ी को जनसंख्या विश्लेषण समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा नैनीताल के देवेंद्र सिंह ढैला को उत्तराखंड बागवानी परिषद, हरिद्वार के नितिन गौतम को ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, ऊधमसिंह नगर की मोहिनी पोखरिया को राज्य स्तरीय सतर्कता समिति, रामपाल को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की जिम्मेदारी दी गई है।

चंपावत के मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग और नैनीताल के हरीश चंद्र पांडे को सिंचाई सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुभाष बगौली को पर्यटन विकास परिषद में सतत पर्यटन सलाहकार और चमोली के माधव सेमवाल को बीकेटीसी में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम में मोहित शर्मा, डॉ. रणवीर सिंह, पारस गोयल, विशाल गुप्ता और ऋतु मित्रा को गैर सरकारी निदेशक बनाया गया है। वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम में पुष्कर सिंह कोश्यारी, दयाल सिंह और रोहित बिष्ट को गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस फैसले को संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts