Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से टकराई मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस, 12 हुए घायल

खबर शेयर करें -

 ऋषिकेश : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।

बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात महिलाएं शामिल है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

बदरीनाथ धाम के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन करके शनिवार की सुबह ऋषिकेश लौट रहा था।

108 सेवा के जरिए घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया

सुबह करीब सात बजे तोता घाटी के समीप बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 108 सेवा के जरिए घायल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।

बस में मध्यप्रदेश के कुल 40 यात्री थे सवार

घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष),अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी निवासी जिला देवास मध्य प्रदेश को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

बड़कोट : पहाड़ी से टकराई कार बाल-बाल बचे यात्री

ऋषिकेश से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रही यात्रियों की कार राड़ी टाप के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई थी। कार में बैठे चालक सहित चार यात्री बाल-बाल बचे। ये यात्री कानपुर उत्तर प्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए आए हैं। कार क्षतिग्रस्त होने के बाद यात्रियों ने बड़कोट से दूसरा वाहन मंगवाया। इसके बाद शुक्रवार शाम को जानकीचट्टी पहुंचे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts