Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पंत विश्वविद्यालय के 111वें अखिल भारतीय किसान मेले का समापन, किसानों ने खरीदा 20 लाख का बीज

खबर शेयर करें -

पंतनगर : 111वां अखिल भारतीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी चार-दिवसीय किसान मेले का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। मेले में इस बार बीज, पौधे, कृषि साहित्यों की करीब 20 लाख रुपये की बिक्री हुई। वहीं मेले में सर्वोत्तम स्टाल के लिए मैसर्स किसान फर्टीलाइजर्स एजेंसी काशीपुर को पुरस्कृत किया गया।

गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हर बार की तरह इस बार भी रबि फसल सत्र में 111वां किसान मेला लगाया गया। रविवार को मेले का समापन समारोह विवि के गांधी हाल में आयोजित हुई। इसके मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डा. एके शुक्ला रहे। इसके अलावा निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. अनिल कुमार शर्मा एवं निदेशक शोध डा एएस नैन रहे।

मुख्य अतिथि डा. एके शुक्ला, ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार को किसानों के साथ मिलकर उत्पादन नीति को सुनियोजित करने की आवश्यकता है। बताया कि किसान मेले में नौ कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषिपयोगी जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने मेले में आए छोटी जोत के कृषि यंत्रों की उपयोगिता की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ों पर कृषि को उद्यम के रूप में स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे।

कहा कि हमें अपने द्वारा संचित ज्ञान को अपने सहयोगी किसानों के मध्य साझा करने की जरूरत है। कार्यक्रम के प्रारंभ में चार-दिवसीय 111वें किसान मेले के बारे में जानकारी देते हुए डा. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मेले में विभिन्न फर्मों, विश्वविद्यालय एवं अन्य सरकारी संस्थाओं के छोटे-बड़े लगभग 350 स्टाल लगाये गए व लगभग 10 हजार पंजीकृत एवं अपंजीकृत किसानों ने मेले का भ्रमण किया।

समापन समारोह में किसान मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा प्रदर्शित किए गए चयनित स्टालों को पुरस्कृत किया। सर्वोत्तम स्टाल के लिए मैसर्स किसान फर्टीलाइजर्स एजेंसी, काशीपुुर तथा सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मैसर्स मनराज एग्रो इंडस्ट्रीज, गदरपुर को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा किसान मेले में आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर निदेशक संचार एवं किसान मेला समन्वयक डा. एसके बंसल सहित अन्य मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized