Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

 नौकरी के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये, आरोपित अल्मोड़ा से हुआ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को कई वरिष्ठ अधिकारियों व नेताओं का परिचित बताकर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगे थे।

नौकरी न मिलने पर पीडि़त को ठगी का पता चला। आरोपित के खिलाफ पहले भी देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि गौचर निवासी अखिलेश कुमार ने कर्णप्रयाग थाने में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि उसके परिचित रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू थाना क्षेत्र निवासी हरीश पंचपाल ने उससे जिला सूचना अधिकारी की नौकरी लगाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठगे हैं।

अब नौकरी नहीं लगी तो आरोपित रुपये भी वापस नहीं कर रहा है और न ही फोन उठा रहा है। मामले में कोतवाली कर्णप्रयाग मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर आरोपित हरीश पंचवाल को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपित की ओर से अन्य लोग को भी ठगे जाने की जानकारी मिली है। धोखाधड़ी का शिकार हुए अन्य नागरिकों ने बताया गया कि आरोपित ने नेताओं व कई सीनियर अधिकारियों से जान पहचान होने का झांसा देकर कई अन्य से भी नौकरी दिलाने के बहाने लाखों की ठगी की है। आरोपित ‘महिला ग्राम विकास उद्योग’ संस्था के नाम पर एक एनजीओ भी संचालित करता है। दूसरों को अपने झांसे में लेने के लिए आरोपित लक्जरी गाड़ि‍यों का उपयोग करता था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts