Connect with us

Uncategorized

10 किलो गांजा ले जा रहा था स्कूटी में, पुलिस ने धरा

10 किलो गांजा ले जा रहा था स्कूटी में, पुलिस ने धरा

रामनगर। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जिले में अवैध नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध तस्कर की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप रामनगर के पुलिस उपाधीक्षक बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनोज सिहं अधिकारी मय चीता कांस्टेबल गगन भण्डारी व संजय सिह व चीता कांस्टेबल हेमन्त सिंह, एजाज अहमद के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत को देखरेख शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था व एडीटीएफ मैं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने एवं तस्करों की गिरफ्तारी करने हेतु चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र मोहन लाल पोखरियाल निवासी दुर्गा पब्लिक विद्यालय जसपुर खुर्द काशीपुर उधम सिंह नगर को 9 किलो 855 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ कोटद्वार रोड रामनगर से स्कूटी एक्टिवा संख्या यूके 18सी-8429 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

10 किलो गांजा ले जा रहा था स्कूटी में, पुलिस ने धरा
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts