Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड को गोविंद सिंह बिष्ट समेत मिले 10 जिला सूचना अधिकारी, प्रमोशन के बाद वर्तमान जिलों में ही तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड को आखिरकार दस जिला सूचना अधिकारी मिल गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभागीय कोटे से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को जिला सूचना अधिकारी के रिक्त पदों पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नत किया गया है।
सूचना महानिदेशक रनवीर सिंह चौहान के मुताबिक दीपा रानी गौङ, दिनेश कुमार म, गोविन्द सिंह बिष्ट, गिरजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, श्रीमती ज्योति सुन्दरियाल,अहमद नदीम व जानकी देवी को प्रोन्नति का लिहाज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ज्योति सुन्दरियाल नैनीताल, गोविन्द सिंह बिष्ट बागेश्वर, गिरजा शंकर जोशी चंपावत, अहमद नदीम ऊधमसिंह नगर में तैनात हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो जिस जिले में तैनात हैं, उन्हें वहीं नई तैनाती दी गई है

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts