Connect with us

उत्तराखण्ड

विशाल भोजक के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस होगी मजबूत, 2027 के लक्ष्य पर फोकस : तिवारी

खबर शेयर करें -

 

नीरज तिवारी बोले—विशाल भोजक के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस होगी मजबूत, 2027 के लक्ष्य पर फोकस

हल्द्वानी। प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने विशाल भोजक जी को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके निरंतर संघर्ष, मेहनत, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है। नीरज तिवारी ने इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर निर्णय बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में युवाओं के बीच कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी।

नीरज तिवारी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं, और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां हमेशा से युवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रही हैं और इसी सोच के साथ संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विशाल भोजक जी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस और अधिक मजबूत एवं सक्रिय होगी तथा प्रदेश के युवाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही दिशा और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का विचार, उसकी नीतियां और उसकी कार्यशैली युवाओं के हितों के अनुरूप है। नीरज तिवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और सुदृढ़ होगी।

नीरज तिवारी ने 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी हित एवं जनहित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटते हैं, तो कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जा सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में नए चेहरों और युवाओं को जिम्मेदारी देने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होता है, जो भविष्य की राजनीति के लिए बेहद जरूरी है। यूथ कांग्रेस के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व के अवसर मिलते हैं और यही आगे चलकर पार्टी की रीढ़ बनते हैं।

अंत में उन्होंने यूथ कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और उम्मीद जताई कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts