Connect with us

Uncategorized

येलो अलर्ट: पहाड़ में बारिश व चोटियों में हिमपात का येलो अलर्ट जारी, मैदान में गिरेगा तापमान

खबर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं मंडल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानी और अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, कुमाऊं मंडल मे 3800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। कम ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। तीव्र गति के साथ हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 27 से 30 अप्रैल तक मौसम परिवर्तन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इधर बुधवार को हल्द्वानी में दिन के समय बीते दिनों की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा गर्मी थी। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts