Connect with us

Uncategorized

महिलाएं एकजुट होकर भाजपा को करें वोट : दुष्यंत 

चम्पावत : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर भाजपा को वोट देने की अपील की। कहा कि हाल के विधान सभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखंड में महिलाओं का अधिकतम वोट पड़ रहा है।

कहा कि 29 तारीख को पीएम के मन की बात महिलाएं अवश्य सुनें। उन्होंने उपचुनाव में सीएम धामी को भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की। कहा कि सीएम की जीत के बाद चम्पावत का चहुंमुखी विकास होगा।

इस दौरान पाटी की ब्लाक प्रमुख सुमनलता, बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनीता फत्र्याल, रमेश बहुगुणा, विधायक मोहन महाराज, विधायक दीवान सिंह, गंगा खाती तारा पांडेय, सरिता अधिकारी, पुष्पा ओझा, मंजू रावत ममता पांडेय, मुन्नी पांडेय सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। इधर भाजपा की वरिष्ठ एवं कनिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं ने कमल मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रत्येक महिला ने अपने हाथ में कमल का फूल बनाकर घर-घर जाकर मुख्यमंत्री को जीत दिलाने की अपील की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts