अपराध
करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवा
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को चोरगलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जालसाजों और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी श्रीमती कमला देवी एवं अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर करीब 1 करोड़ 44 लाख 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 08/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 24 मार्च 2026 की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपांशु बेलवाल (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त बेलवाल, निवासी सुरन्दरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मलखान सिंह शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस धोखाधड़ी में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी