Connect with us

उत्तराखण्ड

बंगाल चुनाव में चमके उत्तराखंड के प्रकाश जोशी, खड़गे-सोनिया-राहुल की कतार में मिला स्थान, कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल, उत्तराखंड से इकलौते नेता को बड़ी जिम्मेदारी

 

बंगाल चुनाव में चमके उत्तराखंड के प्रकाश जोशी, खड़गे-सोनिया-राहुल की कतार में मिला स्थान, कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल, उत्तराखंड से इकलौते नेता को बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा—के साथ स्टार प्रचारकों की उसी प्रतिष्ठित सूची में स्थान दिया गया है।

इसके प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ प्रकाश जोशी के राजनीतिक कद को दर्शाती है, बल्कि उत्तराखंड कांग्रेस के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है। जोशी इस सूची में शामिल होने वाले प्रदेश के एकमात्र नेता हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व उनके अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और जनसंपर्क क्षमता पर भरोसा जता रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल जैसे महत्वपूर्ण चुनावी राज्य में जोशी की सक्रिय भूमिका कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में मदद कर सकती है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि प्रकाश जोशी के नेतृत्व और सक्रिय प्रचार अभियान से पार्टी को चुनाव में नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts