Connect with us

Kasturi News

नैनीताल के नयना देवी मंदिर और विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर में अमर्यादित और अशोभनीय वस्त्र पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।

Uncategorized

उत्तराखंड: कैंची धाम समेत इन मंदिरों में ड्रेस कोड लागू, अमर्यादित कपड़े पहने तो नहीं मिलेगी एंट्री

खबर शेयर करें -

नैनीताल: आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले उत्तराखंड के तीन मंदिरों में अशोभनीय और अमर्यादित कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई थी। देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर, ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर और हरिद्वार स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर पाबंदी लगाई गई थी।

अब नैनीताल के मां नैना देवी मंदिर समेत कुछ अन्य मंदिरों में भी इस तरह के बोर्ड लगाए गए हैं। नैनीताल के नयना देवी मंदिर और विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर में अमर्यादित और अशोभनीय वस्त्र पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। दोनों मंदिरों में बकायदा इसके लिए बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।

आपको बताते हैं कि नयाना देवी मंदिर नैनीताल की नैनी झील से सटा हुआ है। इसके अलावा नैनीताल से 19 किलोमीटर दूर भवाली से अल्मोड़ा मार्ग पर कैंची धाम स्थित है। देश-विदेश से बाबा नीमकरोरी के भक्त यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। 1 वर्ष के भीतर यहां देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने दर्शन किए हैं।

अब मंदिर ट्रस्ट ने अपनी बैठक में निर्णय लिया है कि अमर्यादित और अनुशासनहीन तरीके से मंदिर में प्रवेश कर मंदिर की मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है। ऐसे में मंदिर की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए अमर्यादित और अशोभनीय वस्त्र पहन कर प्रवेश (Uttarakhand Temple Dress Code) करने पर पाबंदी होगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts