Connect with us

Kasturi News

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Uncategorized

उत्तराखंड: HR नंबर कार को ओवरटेक किया तो लड़कों ने बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ दिया

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: ऋषिकेश में कार सवार युवकों ने बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट की। घटना में बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले बुजुर्ग दंपति ऋषिकेश घूमने आए थे।

67 वर्षीय इंद्रराज पोपली के साथ उनकी 65 वर्षीय पत्नी ऋतु पोपली अपनी कार से श्यामपुर रेलवे फाटक पार करने के बाद ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। पीड़ित बुजुर्गों का कहना है कि रेलवे फाटक से ही हरियाणा नंबर की एक कार उनकी कार को बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी।

जिस वजह से बुजुर्ग दंपति को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तभी आरटीओ के पास बुजुर्ग दंपति ने अपनी कार रोकी और कार सवार युवकों से ट्रैफिक को देखते हुए वाहन ओवरटेक न करने को कहा। जिसके बाद हरियाणा नंबर की कार में सवार दो युवकों ने बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला का हाथ टूट गया।

मारपीट के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी के जरिए आरोपी युवकों की पहचान की कोशिशें जारी हैं। कार नंबर का पता लगाया जा रहा है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts