Connect with us

Uncategorized

उत्‍तराखंड चुनाव 2022 : कुमाऊं की सभी सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, दो और विधायकों के नाम कटे

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसेमें कुमाऊं मंडल की पांच सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। रानीखेत सीट से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल का नाम काटकर पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा और लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का का नाम काटकर मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है।

20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें कुल 59 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तक किए गए थे। जिसमें कुमाऊं की कुल 29 सीटों में 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे। वहीं अब पार्टी ने कुमाऊं की बची पांच सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात है कि इसमें पार्टी ने दो सिटिंग विधायकों के नाम काट दिए हैं। पहली सूची में पार्टी ने अपने चार विधायकों का नाम काटकर उनकी जगह दूसरे चेेहरों पर दांव खेला है। जबकि प्रदेश भर में कुल दस विधायकों के टिकट पर कैंची चलाई थी।

पहली सूची में इन विधायकों के टिकट काटे

भाजपा ने पहली सूची में कुमाऊं मंडल के चार विधायकों के टिकट काटे थे। अल्मोड़ा सीट पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काटकर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को टिकट दिया गया है। द्वाराहाट सीट पर मौजूदा विधायक महेश नेगी की जगह युवा चेहरा और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल शाही चुनाव मैदान में होंगे। वहीं बागेश्वर जिले की कपकोट सीट से मौजूदा विधायक बलवंत भौर्याल की जगह शेर सिंह गढ़िया को टिकट दिया गया है। गंगोलीहाट सीट पर भाजपा ने विधायक मीना गंगोली की जगह फकीर राम टम्टा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts