Connect with us

Uncategorized

ठुकराल को मनाने में जुटे केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री, जताई पर्चा वापस लेने की उम्मीद

रुद्रपुर में ड्रैमेज कंट्रोल को भाजपा नहीं कर पाई है। भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि भट्ट ने उम्मीद जताई कि ठुकराल भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं और वह आज नामांकन पत्र वापस ले लेंगे। इधर, ठुकराल के दोनों मोबाइल बंद जा रहे थे।

टिकट न मिलने से दो बार से विधायक चुने गए राजकुमार ठुकराल ने बागी होकर नामांकन पत्र जमा किया है और जनसंपर्क में लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में जुटे हैं। ठुकराल के चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हिंदू एजेंडे पर ठुकराल चुनाव लड़ रहे हैं और जनता के बीच रहने वाला विधायक है और लोकप्रिय नेता भी है। भाजपा डैमेज कंट्रोल नहीं कर पा रही है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा में नाराज भाजपा नेताओं को मना लिया है। हालांकि अजय तिवारी चुनाव लड़ने पर अड़े हैं। इसके बाद भट्ट रुद्रपुर आए,मगर ठुकराल से संपर्क नहीं हो पाया है।

भट्ट ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं को चुनाव में उत्साहित करने के लिए आया हूं। ठुकराल से मुलाकात नहीं हो पाई है। पता लगा है कि ठुकराल किसी गांव में प्रचार करने गए थे। हालांकि विश्वास है कि ठुकराल भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं, वह सोमवार को पर्चा वापस ले लेंगे। सूत्र के मुताबिक ठुकराल के किसी करीबी के मोबाइल प संपर्क किया गया तो ठुकराल ने पर्चा वापस लेने से साफ मना कर दिया। ठुकराल के दोनों मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं हो पाया। यदि ठुकराल ने पर्चा वापस नहीं लिया तो भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि ठुकराल को मनाने के लिए पार्टी के लोग लगे हैं। ठुकराल का कहना था कि वह अब किसी पार्टी का नहीं है। कार्यकर्ता हमारे साथ है, इन्हें धोखा नहीं दे सकता है। चुनावी समर में कूद गया हूं, पर्चा किसी भी हालत में वापस नहीं लूंगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts