Connect with us

अपराध

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: मैक्स वाहन 100 मीटर खाई में गिरा, दो की मौत, चार घायल

 

भीमताल (नैनीताल) के धारी विकासखंड में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बबियाड-दुदुली मोटर मार्ग पर हल्द्वानी की ओर जा रही एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस भीषण दुर्घटना में दुदुली निवासी 40 वर्षीय लता देवी पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा और अम्दौं निवासी 52 वर्षीय हरीश चंद्र बेलवाल पुत्र भैरव दत्त बेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17), सुभाष बेलवाल (13) और दिनेश चंद्र शर्मा (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

धारी के प्रभारी एसडीएम नवाजिश खलीक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य घायल हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts