Connect with us

अपराध

दुःखद : संशोधित…सरकारी अस्पताल में दर्दनाक हादसा: जर्जर दीवार के मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

सरकारी अस्पताल में दर्दनाक हादसा: जर्जर दीवार के मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

चमोली। जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की पहले से क्षतिग्रस्त दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, बीते 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान मलबा आने से अस्पताल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को इसी क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान डॉ. डिमरी कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। अचानक कमजोर हो चुकी दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गए।

 

 

हादसे के बाद अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, स्थानीय व्यापारी और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

 

अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई थी। लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही डॉ. नवीन चंद्र डिमरी ने दम तोड़ दिया।

 

 

इस घटना के बाद नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में लंबे समय से बनी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और जर्जर निर्माण कार्यों पर भी सवाल उठाए हैं। बारिश के मौसम में सरकारी भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts