Connect with us

अपराध

दुःखद : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा एंडीवर वाहन, हल्द्वानी के दो लोगों की मौत

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा डस्टर वाहन, हल्द्वानी के दो लोगों की मौत

रानीखेत क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला

अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो लोगों की मौत हो गई। सोनी बिनसर के पास एक indeevar वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

 

 

जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को अल्मोड़ा जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कोतवाली रानीखेत क्षेत्र के अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा था। वाहन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

एसडीआरएफ जवानों ने विषम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करते हुए दोनों शवों को करीब 200 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतकों की पहचान—

जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन सिंह जोशी, निवासी बिठोरिया नंबर 1, हल्द्वानी।

दूसरे मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई।

हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts