Connect with us

Uncategorized

तीन डॉक्टर नशे में धुत होकर कर रहे थे मस्ती,अस्पताल प्रबंधन ने किया तीनों को निलंबित

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में उत्तकाशी के बीरोंखाल में शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों के नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है।
बीरोंखाल के पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिंगोड़ा ने बताया कि बीरोंखाल के मंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम व भंडारा चल रहा था। वहां पर तीन व्यक्ति नशे की हालत में धुत होकर मस्ती कर रहे थे। उनकी हालत ऐसी थी कि वे ठीक ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जानकारी लेने पर पता चला कि ये तीनों पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में कार्यरत चिकित्सक हैं। चिकित्सकों को इस प्रकार नशे में देखकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक को बुलाकर उन्हें चिकित्सकों को सौंप दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलाब चौबे ने तीनों चिकित्सकों का व्यवहार निंदनीय बताया। कहा कि दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts