उत्तराखण्ड
अवकाश घोषित : प्रदेश में मार्च के अंतिम सप्ताह इस दिन रहेगी सार्वजनिक अवकाश
महावीर जयंती अवकाश में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
देहरादून: शासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 31 मार्च 2026 को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 30 मार्च 2026 (सोमवार) कर दिया गया है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, राज्यभर के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी उपक्रमों में 30 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सरकार के इस निर्णय के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।