Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : बस में सफर कर रहे थे 5 करोड़ के सोने के साथ, तेलंगाना में चोरी, नेपाल जाने का प्लान… उत्तराखंड में पुलिस ने कर दिया खेल खत्म

पांच करोड़ का सोना, तीन आरोपी और नेपाल भागने की साजिश; रुद्रपुर में ऐसे पकड़े गए शातिर

 

 

रुद्रपुर। तेलंगाना में करोड़ों रुपये के सोने की चोरी कर नेपाल भागने की साजिश को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने काम कर दिया। पुलिस ने महिला समेत तीन शातिर आरोपियों को रुद्रपुर में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, तेलंगाना में सोना चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। इसी बीच तेलंगाना पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी ने ऊधमसिंह नगर पुलिस को आरोपियों के उत्तराखंड की ओर आने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी टीम को सक्रिय किया और खुद भी टीम के साथ यूपी के बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र में पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए रोडवेज बसों की जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान एक रोडवेज बस में सवार तीन संदिग्ध पुलिस के रडार पर आए। पुलिस ने बस को रोककर महिला समेत तीनों लोगों से पूछताछ की। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर उनकी तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ।

बरामद सोने की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नेपाल के जिला कैलाली के मोतीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी कमल, उसकी पत्नी विमला और नेपाल के अछाम जिले के मंगलसेन निवासी कल्पना बताया। बताया जा रहा है कि कल्पना कमल की साली है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तेलंगाना पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि चोरी की पूरी वारदात और आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

 

 

:::

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts