Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य की इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार,  13 महिलाओं का चयन 

राज्य की इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार,  13 महिलाओं का चयन

 

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार 2025 के लिए 13 महिलाओं का चयन किया है। पुरस्कार वितरण समारोह 8 अगस्त को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

 

राज्य सरकार 2006 से खेल, समाजसेवा, साहित्य, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित करती आ रही है। इस बार विभाग को कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें नैनीताल से 29, देहरादून से 23 और उत्तरकाशी से 24 आवेदन शामिल हैं।

 

*चयनित महिलाएं और उनका क्षेत्र:*

– *उत्तरकाशी* – श्वेता बधानी – सामाजिक क्षेत्र

– *अल्मोड़ा* – पुष्पा फर्त्याल – संस्कृति एवं कला

– *बागेश्वर* – दया दानू – समाज सेवा

– *चमोली* – नंदा सती – संगीत

– *चंपावत* – रितिका बगोली – पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा

– *देहरादून* – नीतू रानी – शिक्षा एवं बहादुरी

– *हरिद्वार* – वैशाली शर्मा – समाज सेवा

– *नैनीताल* – लतिका – खेल

– *पौड़ी गढ़वाल* – प्रियंका पंत थपलियाल – खेल, समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण

– *पिथौरागढ़* – कलावती देवी – सामाजिक कार्य

– *रुद्रप्रयाग* – दुर्गा देवी – समाज सेवा

– *टिहरी गढ़वाल* – सरिता कोठियाल – सामाजिक क्षेत्र

– *ऊधम सिंह नगर* – पुष्पा देवी – दिव्यांग खेल

 

समारोह में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी _राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार_ दिया जाएगा, जिसके लिए 220 आवेदन आए थे।

 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts