Connect with us

Uncategorized

ये है वो किशोर जिसे चीन की सेना ने किया था अगवा, वापसी के लिए पूरी की जा रही औपचारिकताएं

चीन की आर्मी ने भारतीय किशोर मिराम टैरोन के चीन की सीमा में होने की पुष्टि की है। भारतीय सेना की तरफ से पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन राठौड़ ने एक ट्वीट में कहा है कि चीन की आर्मी ने उनसे संपर्क साधा है। चीन की तरफ से कहा गया है कि उन्‍होंने लापता हुए भारतीय किशोर का पता लगा लिया है। उसको भारत वापस भेजने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 

आपको बता दें कि इस भारतीय युवक के चीनी आर्मी द्वारा अगवा किए जाने की जानकारी सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाव (Arunachal MP Tapir Gao) द्वारा की गई थी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में ये दावा किया था कि चीन की आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के एक 17 वर्षीय किशोर को अगवा कर लिया है। उनके मुताबिक टैरोन के साथ एक दूसरे किशोर को भी अगवा किया गया था, लेकिन वो किसी तरह से वहां से बचकर भागने में सफल रहा। गाव ने ये भी बताया था कि उन्‍होंने इसकी जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एन प्रमाणिक को भी दी है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से चीन की आक्रामकता काफी बढ़ गई है। कुछ समय पहले उसने एकतरफा कार्यवाही कर भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के नाम बदल दिए थे। हालांकि भारत ने चीन के इस कदम पर आपत्ति जताते हुए साफ कर दिया था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्‍सा था है और रहेगा। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts