Connect with us

Uncategorized

मौसम ने रोकी शेरदा के चुनाव प्रचार में कूदने की राह, नहीं उतर पाया सीएम का हेलीकाप्टर

बागेश्वर : एक बार फिर मौसम ने भाजपा टिकट वितरण के बाद नाराज चल रहे शेर सिंह गढ़िया की नाराजगी दूर होने की औपचारिक घोषणा भाजपा नहीं कर पाई। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सीएम पुष्कर धामी खटीमा में मौसम खराब होने के कारण कपकोट को उड़ान नहीं भर पाए।

टिकट वितरण के बाद से पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया स्वयं को प्रत्याशी घोषित न करने से नाराज चल रहे हैं। जिसे वे सार्वजनिक भी कर चुके हैं। शेर सिंह गढ़िया के समर्थकों के रूख को देखते हुए भाजपा नेतृत्व चिंतित हो गया। प्रदेश में उच्च पदस्थ नेताओं की बैठक के बाद चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी को कपकोट भेजने का निर्णय लिया। चटर्जी का 24 जनवरी को कपकोट आने का कार्यक्रम तय हुआ। उस दिन मौसम ने साथ नहीं दिया और चटर्जी का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया।

इधर, शेर सिंह गढ़िया को मनाने के लिए शुक्रवार को सीएम पुष्कर धामी ने स्वयं कपकोट आने का कार्यक्रम बनाया। उनको कपकोट के केदारेश्वर मैदन में डेढ़ बजे उतरना था। इसके बाद नजदीक के एक होटल में गढ़िया व उनके बीच वार्ता होनी थी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के समक्ष गढ़िया व धामी की संयुक्त मुलाकात तय थी। शुक्रवार को जहां जनपद में मौसम में चटख धूप थी। वहीं खटीमा में घने कोहरे के कारण धामी का हेलीकाप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया।

मैं गांव में हूं कार्यकर्ताओं से घिरा हूं

टिकट नहीं मिलने से नाराज शेर सिंह गढ़िया से फोन पर बात हुई। उन्होंने कहा कि वह एक गांव में हैं। कार्यकर्ताओं से घिरे हुए हैं। उन्हें कुछ मालूम नहीं है कि हुआ क्या है। उन्होंने फोन काट दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष से फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रसीव नहीं किया। 

चौथी बार गढ़िया ने प्रेस कांफ्रेंस की निरस्त

सुरेश गढ़िया को टिकट मिलने के बाद शेर सिंह गढ़िया ने शुक्रवार को चौथी बार प्रेस कांफ्रेंस निरस्त की। उन्होंने इससे पूर्व भी तीन बार प्रेस आयोजित की थी हर बार समझा जा रहा था कि शेर सिंह कोई चौकानें वाली घोषणा करेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts