Connect with us
घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने थाने में खूब हंगामा किया, तब कहीं जाकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो सकी।

Uncategorized

उत्तराखंड में सच साबित हुई द केरल स्टोरी फिल्म की कहानी, लव जिहाद के जाल में फंसी एक बेटी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हाल में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी ने लव जेहाद और इसकी वजह से बर्बाद होने वाली युवतियों की कहानी को पर्दे पर दिखाया। देशभर में लड़कियां लव जेहाद की शिकार हो रही हैं, और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। ताजा मामला हल्द्वानी शहर का है। जहां एक युवक ने अपना नाम-धर्म छिपाकर एक लड़की को अपने जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

बाद में लड़की को युवक की सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने में खूब हंगामा किया, तब कहीं जाकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो सकी। पुलिस को आरोपी के फोन से कई लड़कियों के नंबर, उनके फोटो और अश्लील वीडियो मिले हैं। मुखानी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाली एक युवती हल्द्वानी के एक मॉल में काम करती थी।

इस दौरान उसकी पहचान एक अन्य मॉल में काम करने वाले लड़के से हुई। जो कि गोविंदपुर में किराये पर रहता है। आरोपी युवक ने शादी का वादा कर युवती संग कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसे अपने बाजपुर स्थित घर भी ले गया। बाद में युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक बहाने बनाने लगा। इस बीच युवती को पता चला कि युवक ने अपनी पहचान छुपाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।

पूरे मामले की खबर एक संगठन को लगी तो उन्होंने लड़के को पकड़कर पीट दिया। लोगों ने थाने में भी हंगामा किया। लोगों ने बताया कि आरोपी लड़का सिर्फ 15 हजार की नौकरी करता है, लेकिन उसके पास लग्जरी कार और बुलेट है। जिसके दम पर वो लड़कियों को फंसाता है। वह अभी तक करीब 10 लड़कियों के संपर्क में आ चुका है। ये भी पता चला है कि आरोपी बिना सत्यापन के डेढ़ साल से किराये के मकान में रह रहा था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts