Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- गौलापुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में गौलापुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने जानकारी दी कि पुल के नीचे पिलर के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि ये लाश है किसकी। आसपास के मजदूरों से जानकारी ली जा रही है। उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts