Connect with us

Uncategorized

बागेश्वर के बागियों को मनाने संडे को कपकोट पहुंचेंगे सीएम धामी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कपकोट आ रहे हैं। वह भराड़ी और कपकोट में डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात भी करेंगे। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की समीक्षा करेंगे। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया भी सीएम से मुलाकात करेंगे। कपकोट से पार्टी प्रत्याशी सुरेश गढ़िया की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम यहां पहुंच रहे हैं।

कपकोट विधानसभा में सियासी हलचलें अभी थमी नहीं हैं। टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक शेर सिंह ऐठानी ने नामांकन तो नहीं किया। लेकिन उनके मन में टिकट नहीं मिलने की टीस है। शायद ही वह जख्म जल्द भरे। लेकिन बीते शुक्रवार को सीएम को कपकोट आना था। जिसकी तैयारियों भी केदारेश्वर मैदान में की गई थी। कार्यकर्ता भी वहां सुबह से डटे हुए थे।

सीएम को पहले 12 और फिर डेढ़ बजे यहां पहुंचना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकाप्टर खटीमा से उड़ान नहीं भर सका था। उन्होंने मोबाइल फोन से कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि वह एक-दो दिन में आएंगे। अब सीएम रविवार को लगभग 11 बजे केदारेश्वर मैदान में हेलीकाप्टर के जरिए पहुंचेंगे। वहां वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। रूटे हुए लोगों को मनाने की कोशिश होगी। उसके बाद भराड़ी और कपकोट बाजार का रुख करेंगे। यहां लोगों से मुलाकात करेंगे। मतदाताओं की टोह भी लेंगे।उसी दिन वह यहां से अपने गतंव्य को रवाना होंगे।

कपकोट सीट पर भाजपा के लिए चुनौती

कपकोट सीट भाजपा के लिए चुनौती भी है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी दो बार चुनाव जीते। उसके बाद विधायक बलवंत भौर्याल ने कमान थामी। अब युवा चेहरा सुरेश गढ़िया मैदान में हैं। वह जहां पूर्व सीएम भगदा के नजदीकी हैं, वहीं सीएम धामी का भी उनके सिर पर हाथ है। यह सीट भाजपा के लिए नाक की बात भी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि कपकोट में सब कुछ बेहतर चल रहा है। रविवार यानी 30 जनवरी को सीएम पुष्कर धामी यहां आ रहे हैं। वह 11 बजे पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। शेर सिंह गढ़िया जी से भी मुलाकात है। उसके बाद कपकोट और भराड़ी बाजार में डोर-टू-डोर लोगो से मुलाकात करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts