Connect with us

उत्तराखण्ड

संघ से भाजपा तक का लंबा सफर रंग लाया, विनीत पांडे बने हल्द्वानी नगर निगम के नामित सभासद

खबर शेयर करें -

 

संघ से भाजपा तक का लंबा सफर रंग लाया, विनीत पांडे बने हल्द्वानी नगर निगम के नामित सभासद

 

हल्द्वानी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विनीत पांडे को नामित सभासद नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, सक्रियता और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े विनीत पांडे ने संघ और उसके विभिन्न आनुषंगिक संगठनों में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं।

 

 

भाजपा संगठन में भी उन्होंने बूथ स्तर से अपनी सक्रिय राजनीतिक यात्रा शुरू की। इसके बाद शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। साथ ही जिला सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

अब हल्द्वानी नगर निगम में नामित सभासद बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने इसे एक कर्मठ, जमीनी और संगठननिष्ठ कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान बताया है। शुभचिंतकों का कहना है कि विनीत पांडे अपने संगठनात्मक अनुभव और जनसरोकारों के आधार पर नगर निगम में जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

 

 

विनीत पांडे की नियुक्ति को भाजपा द्वारा समर्पित और लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति के रूप में भी देखा जा रहा है। उनके नामित सभासद बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts