Connect with us

अपराध

पंतनगर में बंद कमरे का खौफनाक सच: एग्जॉस्ट फैन से लाल रस्सी के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

पंतनगर में बंद कमरे का खौफनाक सच: एग्जॉस्ट फैन से लाल रस्सी के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

पंतनगर। नगला क्षेत्र में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घर के स्टोर रूम में काजल (27) का शव एग्जॉस्ट फैन से लाल रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।

बिहार मूल की काजल अपने पति पवन कुमार और परिवार के साथ नगला में किराए के मकान में रह रही थी। पवन पंतनगर विश्वविद्यालय के सामान्य खंड में संविदा पर जेई के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि मंगलवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच पवन और उनके माता-पिता घर से बाहर गए थे। इसी दौरान परिजनों ने काजल को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

काफी तलाश के बाद स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर काजल लाल रंग की रस्सी के सहारे एग्जॉस्ट फैन से लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। साक्ष्य जुटाने के लिए कमरे को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

 

काजल की शादी वर्ष 2020 में पवन कुमार से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी भी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts