Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

घास काटने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, बमुश्किल झाड़ियों में पड़ा मिला शव

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत कोटीसौड़ भड़कोट में आज सुबह गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई। गुलदार के हमले से बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के ग्राम भड़कोट (कोटीसौड़) में आज सुबह 9 बजे घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट ने इस घटना की जानकारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। जहां से महिला के शव को रेस्क्यू करने में बड़ी दिक्कतें आई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस कर्मियों को दी है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। साथ ग्रामीणों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। इसी क्षेत्र में बीते माह गुलदार के हमले से एक अन्य महिला की मृत्यु हो गई थी। लगातार क्षेत्र के लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है मृतक महिला का नाम भागीरथी देवी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts