Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

खबर शेयर करें -

राज्यपाल ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

 

कस्तूरी न्यूज़ नेटवर्क, अल्मोड़ा।

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अल्मोड़ा जनपद स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

 

राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम सहित समूचा कुमाऊं क्षेत्र उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां का दिव्य वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करता है।

 

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के तीर्थस्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के सशक्त संवाहक भी हैं।

 

राज्यपाल ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव, समृद्धि और लोककल्याण की भावना निरंतर मजबूत हो। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह आध्यात्मिक चेतना सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मंगल का संचार करती रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts