Connect with us

Uncategorized

शादी के बंधन में बंधीं IAS टीना डाबी, प्रदीप के साथ लिए 7 फेरे, कल जयपुर में होगा रिसेप्शन

जयपुर. देश के चर्चित अधिकारियों में शुमार राजस्थान कैडर की IAS टीना डाबी ने बुधवार को आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ जयपुर के पांच सितारा होटल में सात फेरे लिए. 2013 की यूपीएसी टॉपर रहीं टीना और प्रदीप की शादी का फंक्शन आज भी होटल में चल रहा है. रिसेप्शन शुक्रवार को होगा. टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के फेरों से पहले कुछ रस्में घर पर ही निभाई गईं. रस्मों से पहले ही दोनों के सभी परिजन जयपुर पहुंच चुके थे. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली से भी कई मेहमान शादी में शिरकत करने यहां आए हैं. शादी बेहद गोपनीय अंदाज में संपन्न हुई.

बता दें, टीना और प्रदीप ने मराठी-राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी की. प्रदीप गवांडे मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. टीना डाबी की मां मराठी और पिता राजस्थानी हैं. शादी में मराठी और राजस्थानी दोनों रस्में निभाईं गईं. बता दें, इस हाई प्रोफाइल विवाह में नजीदीकी रिश्तेदारों और चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया है. इसमें बड़ी संख्या में ब्यूरोक्रेट, मंत्री और नेता शामिल हो रहे हैं.

डॉक्टर थे टीना के पति प्रदीप

आईएएस प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं. प्रदीप सिविल सेवा में आने पहले डॉक्टर थे. वे दिल्ली के कई अस्पतालों में बतौर डॉक्टर सेवा दे चुके हैं. प्रदीप और टीना दोनों ही इस वक्त राजस्थान सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर हैं. फर्क ये है कि टीना वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं तो प्रदीप उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं. प्रदीप चुरु के जिला कलेक्टर भी रह चुके हैं.

टीना ने इस तरह किया था प्यार का इजहार
गौरतलब है कि, टीना कुछ महीने पहले ही प्रदीप के साथ अपने प्यार का इजहार सोशल मिडिया पर किया था. टीना ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि मुझे तुम्हारे डिंपल से प्यार है. प्रदीप-टीना की ये फोटो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुई. जब से टीना ने प्रदीप के साथ मोहब्बत के इजहार के साथ शादी का ऐलान किया सोशल मीडिया पर वह चर्चा में हैं. हालांकि शादी के वक्त पिछले वक्त से दोनों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली.

टीना से 13 साल बड़े हैं प्रदीप
टीना डाबी से उनके पति 13 साल बड़े हैं. टीना ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि था प्रदीप उनकी तरह ही SC कम्युनिटी से हैं. यह भी कहा कि उनका मराठी होना उनके लिए बोनस की तरह है. टीना (Tina Dabi Second Marriage) ने कहा कि प्रदीप एक अच्छे इंसान हैं. दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां प्यार में बदलीं और फिर हमने शादी करने का फैसला लिया. टीना ने यह भी बताया कि प्रदीप ने पहले प्रपोज किया था. टीना की यह दूसरी जबकि प्रदीप की पहली शादी है. डाबी की पहली शादी साल 2018 में आईएएस अतहर आमिर खान के साथ हुई थी, जो दो साल बाद टूट गई थी. उम्र के सवाल पर कहा कि उम्र के आधार पर रिश्ते तय नहीं होते. आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बेहद जरूरी है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts