Connect with us

अपराध

वरिष्ठ नागरिक को बातों में उलझाकर आंखों में धूल झोंकी, अंगूठी लेकर फरार हुआ आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

 

वरिष्ठ नागरिक को बातों में उलझाकर आंखों में धूल झोंकी, अंगूठी लेकर फरार हुआ आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखानी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी ठगने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की पीली धातु की अंगूठी बरामद की गई है।

 

 

घटना 10 अगस्त 2026 की है। पुलिस के अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश चंद्र तिवारी सुबह दूध लेने के लिए कुसुमखेड़ा चौराहे के पास गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक बुजुर्ग व्यक्ति से हुई। आरोपी ने पहले उन्हें अपनी बातों में उलझाया और बातचीत के दौरान इस तरह सम्मोहित किया कि तिवारी उसकी बातों में फंस गए।

 

 

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ने तिवारी को सम्मोहित कर उनके हाथ से सोने की अंगूठी निकलवा ली। इसके बाद आरोपी ने अंगूठी अपने कब्जे में ली और मौके से फरार हो गया। ठगी का अहसास होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी।

 

 

मामले में थाना मुखानी में FIR संख्या 124/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी एक बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत करता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद शर्मा (60 वर्ष), निवासी गोजानी, रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी गई पीली धातु की हाथ की अंगूठी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक को सम्मोहित कर अंगूठी पार करने का मामला संज्ञान में आया था। संबंधित कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना मुखानी प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts