Connect with us

अपराध

टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव

खबर शेयर करें -

 

काशीपुर में टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव

काशीपुर। काशीपुर में टेंट एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह कारोबारी का शव राजपुर-प्रतापपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में दुकान पर काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम बाजावाला निवासी संजय (26) पुत्र स्व. सोमल सिंह रामनगर के ग्राम थारी में एमआर इलेक्ट्रॉनिक एवं टेंट हाउस की दुकान चलाते थे। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे वह कार से दुकान के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने थारी में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

 

 

सोमवार सुबह करीब छह बजे एक ग्रामीण ने राजपुर-प्रतापपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार में शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जांच के दौरान संजीव की गर्दन के बायीं ओर गोली लगने का निशान मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू करते हुए दुकान पर काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts