Connect with us

उत्तराखण्ड

जागेश्वर धाम के युवा पुजारी पूरन चंद्र भट्ट का अचानक निधन

जागेश्वर धाम में शोक, युवा पुजारी पूरन चंद्र भट्ट का अचानक निधन

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पूजा-अर्चना से जुड़े 31 वर्षीय युवा पुजारी पूरन चंद्र भट्ट उर्फ बीरु पंडित का गुरुवार शाम अचानक निधन हो गया। उनके असमय चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरन चंद्र भट्ट मां कोटगाड़ी दरबार से लौट रहे थे। इसी दौरान नैनी के पास बमौरी क्षेत्र में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथ में मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें घौलादेवी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरन भट्ट अपने सरल, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जागेश्वर धाम और आसपास के क्षेत्रों में गहरा दुख छा गया। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।

उधर, जैसे ही यह दुखद समाचार उनके घर पहुंचा, परिवार में मातम पसर गया। माता-पिता और भाई धीरज भट्ट समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts