Connect with us

अपराध

नींद की झपकी बनी काल: कार खाई में गिरी, पिता की मौत, पुत्र घायल 

नींद की झपकी बनी काल: कार खाई में गिरी, पिता की मौत, पुत्र घायल

अल्मोड़ा। शीतलाखेत से हल्द्वानी की ओर आ रही कार कोसी के समीप अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार आनंद सिंह (62) की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश सिंह घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।

 

 

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे वाहन संख्या यूके-01-टीए-4465 कोसी स्थित जगत टायर वाले मंदिर के सामने पहुंचा ही था कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

 

 

हादसे के बाद चालक ने ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। आनंद सिंह को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

हादसे में देवेंद्र रावत को हल्की चोटें आई हैं, जबकि आनंद सिंह को गंभीर चोट लगी थी। बताया गया कि सभी लोग शीतलाखेत के भांकुड़ गांव से जागर में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts