Connect with us
रानीखेत में स्थित विकासखंड के सुदूर ऊणी गांव में हुआ हादसा, नदी में डूबीं दो बहनें, एक की मौत

Uncategorized

अल्मोड़ा से दुखद खबर: नदी में डूबी दो बहनें, एक बहन की मौत..गांव में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के रानीखेत में स्थित विकासखंड के सुदूर ऊणी गांव में गंभीर हादसा हो गया है। यहां पर दो बहने नदी में डूब गई हैं। दोनों बहनें कुंजगढ़ नदी में डूब गईं। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। वह कुछ ही दिन पहले दिल्ली से गांव आई थी। उसकी चचेरी बहन को गंभीर हालत में नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

हादसे से स्वजनों में कोहराम मच गया। दरअसल ऊणी के ग्राम प्रधान जीवन बुधानी के अनुसार गांव के दो भाई महेंद्र सिंह बिष्ट व कमल सिंह बिष्ट दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। चार दिन पहले कमल सिंह का परिवार धार्मिक अनुष्ठान के लिए गांव पहुंचा था।

महेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री माहिरा मोहिनी देवी के साथ अन्य महिलाओं के साथ कुंजगढ़ नदी के तट पर गई थी। माहिरा व हमउम्र चचेरी बहन भाविका भी चली गई। दोनों बालिकाएं नदी किनारे खेलने लगी। और अचानक ही दोनों पानी के बीच में पहुंच गई जहां से दोनों डूबने लगीं।

उनकी चीख सुन कपड़े धो रहीं महिलाएं आनन-फानन में नदी में कूदी। बमुश्किल माहिरा व भाविका को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीण उन्हें लेकर नागरिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। मगर माहिरा दम तोड़ चुकी थी। भाविका को भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद माहिरा के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts