Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर का शातिर अपराधी टोनी स्मैक के साथ हल्द्वानी में पुलिस के हत्थे चढ़ गया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 13.70 ग्राम स्मैक बरामद की है। बताया जा रहा कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ रूद्रपुर के रमपुरा थाने में हत्या का प्रयास महिला यौन उत्पीड़न सहित कई मुकदमे दर्ज भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में एसआई त्रिभुवन सिंह मय टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

तभी टीम को एक स्कूटी संख्या यूके 06 बीएफ-3979 आती दिखाई दी और रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 13.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए स्मैम तस्कर ने अपना नाम धर्मेंद्र कोहली उर्फ टोनी पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 23 रमपुरा थाना रुद्रपुर यूएसनगर बताया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर टोनी शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ रमपुरा थाने में मारपीट सहित हत्या का प्रयास व महिला यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज है। इधर एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को 5 हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल डीआर वर्मा, एसआई त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल चंद्र शेखर, संदीप राय शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts