Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में रोहित भट्ट को मिली अहम जिम्मेदारी

 

उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में रोहित भट्ट को मिली अहम जिम्मेदारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए कांग्रेस ने नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद प्रदेश सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

 

 

नई नियुक्तियों में रोहित भट्ट को सोशल मीडिया विभाग में कोऑर्डिनेटर (समन्वयक) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन में सोशल मीडिया गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार अभिनव थापर को प्रदेश सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वहीं भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मधुसूदन सुंदरीयाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और जसवीर कौर को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कांग्रेस की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts