Connect with us

राजनीति

पीएम मोदी के काफिले में वाहनों की कटौती, ईंधन बचत और सादगी पर जोर

पीएम मोदी के काफिले में वाहनों की कटौती, ईंधन बचत और सादगी पर जोर

नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार कम करने का फैसला किया है। हालिया घरेलू दौरों के दौरान उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई गई, हालांकि एसपीजी के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह कायम रखी गई है।

 

 

सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद में एक कार्यक्रम के बाद गुजरात और असम दौरों में भी छोटे काफिले का प्रयोग किया गया। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि जहां संभव हो, काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए, लेकिन इसके लिए नए वाहन खरीदने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

 

 

प्रधानमंत्री की पहल का असर भाजपा शासित राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा Gupta , राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं ने भी अपने काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है।

बताया जा रहा है कि यह कदम संसाधनों की बचत और सरकारी खर्चों में कटौती की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अनावश्यक यात्राएं कम करने, स्थानीय उत्पादों को अपनाने और ऊर्जा बचत की दिशा में जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की थी।

 

 

उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गैरजरूरी विदेश यात्राओं, डेस्टिनेशन वेडिंग और सोने की अनावश्यक खरीद से बचने की सलाह भी दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के भीतर पर्यटन और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण है।

Continue Reading

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts