Connect with us

Uncategorized

बागी दुर्गापाल, ठोकेंगे चुनावी ताल

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर लालकुऑ विधानसभा सीट पर 2012 जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अंतर इतना है कि कांग्रेस ने इस बार टिकट हरेन्द्र बोरा के बजाए संध्या डालाकोटी को दिया है। कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल एक बार फिर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने को तैयार दिख रहे हैं। उनके आवास पर जमा सैकङों कार्यकताओं के बीच उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही लालकुऑ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बदलने की चर्चा तेज हो गई थी। इसी चर्चा की मद्देनजर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में जम गए। कल सोमवार को कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद स्पष्ट हो गया की कांग्रेस ने हल्द्वानी की पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी पर विश्वास जताया है। इसकी सूचना मिलते ही हरीश चंद्र दुर्गापाल के तमाम समर्थक हल्दूचौङ उनके आवास की ओर चल दिए। देर रात तक कार्यकताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि मंगलवार सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर पंचायत होगी। इस सूचना के बाद आज सुबह लालकुऑ, गौलापार बिन्दुखत्ता, हल्दूचौङ क्षेत्र के समर्थक पहुंच गए। मजे की बात यह थी कि इस पंचायत में मौजूद लोग हरीश दुर्गापाल व हरेन्द्र बोरा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।
सभा के बीच में ही पूर्व कैबिनेट मंत्री के पूर्व हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस की सूची में हरीश दुर्गापाल व हरेन्द्र बोरा का नाम था, मगर तीसरा नाम सेंटिग से आ गया। वहां मौजूद लोगों ने हरीश चंद्र दुर्गापाल से निर्दलीय चुनाव लङने का अनुरोध किया। सभा के बीच ही कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी संध्या डालाकोटी अपने समर्थकों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पहुंच गई। यह देख हरीश दुर्गापाल समर्थकों ने गेट बंद कर दिया। संध्या कुछ समय तक गेट पर ही धरने पर बैठ गई। बाद में हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सैकङों कार्यकताओं के साथ कांग्रेस छोडने का ऐलान कर दिया। इसके बाद वह चली गई। दुर्गापाल समर्थकों का कहना है कि वह हर-हाल में निर्दलीय चुनाव लङेगे। इससे कांग्रेस की मुश्किलें बढना तय है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts