Connect with us

अपराध

रानीखेत हत्याकांड का खुलासा : स्कूटी पर पड़े एक स्क्रैच का खूनी अंजाम… दो महीने पुरानी रंजिश में अग्निवीर अभ्यर्थी सागर की हत्या

खबर शेयर करें -

 

रानीखेत हत्याकांड का खुलासा : स्कूटी पर पड़े एक स्क्रैच का खूनी अंजाम… दो महीने पुरानी रंजिश में अग्निवीर अभ्यर्थी सागर की हत्या

 

ऐना हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म, हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन बरामद

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के ऐना गांव में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक सागर उर्फ जितेंद्र सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे का घन बरामद कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान स्कूटी पर पड़े एक स्क्रैच को लेकर उसका सागर और उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

 

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि ऐना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी बुआ और दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को जनाड़ु होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि स्कूटी में आए स्क्रैच को लेकर हुए विवाद के बाद उसने बदला लेने की ठान ली थी। योजना के तहत वह पहले खैरना से लोहे का घन और रानीखेत से चाकू खरीदकर लाया और फिर सागर के घर पहुंचकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने आई बुआ और दादी पर भी उसने वार कर दिया।

 

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts