Connect with us

Uncategorized

प्रियंका गांधी वाड्रा आज दून में भरेंगी हुंकार, जारी करेंगी पार्टी का घोषणापत्र

देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गजों के महारथी प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। वे पार्टी का घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी करेंगी। साथ ही देहरादून में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी।

कांग्रेस की ओर से बुधवार दोपहर 12 बजे कैनाल रोड स्थित लग्जरिया पार्क में प्रियंका गांधी वाड़ा वर्चुअल रैली करेंगी। इस मौके पर वह पार्टी का उत्तराखंड के लिए चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक वर्चुअल रैली मे 1000 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। कांग्रेस इतनी ही भीड़ जुटा रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरे बढ़ रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्त्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा था। इस कड़ी में अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून दौरे पर आ रही हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पांच को उत्तराखंड आएंगे राहुल

इसके बाद पांच फरवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। उनकी सभा देहरादून अथवा हरिद्वार में से किसी एक स्थान पर कराई जाएगी। उसी स्थान से उस सभा का सजीव प्रसारण भी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। उन्होंने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts